सरकार तो आप बनाते हैं, मुख्यमंत्री के रूप में मैं तो सिर्फ साधन मात्र हूं,आपका अधिकार आपके दरवाजे पर देने का काम करता हूं: श्री हेमंत सोरेन

Views: 376
1 0

Read Time:1 Minute, 45 Second

मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन, मंत्रीगण, विधायकगण रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकार के चार साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में टाटा टीनप्लेट कंपनी और उद्योग विभाग के बीच MoU हुआ। मुख्यमंत्री ने ₹04 हजार 547 करोड़ की 343 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ₹849 करोड़ की 20 बड़ी योजनाओं का उद्घाटन एवं ₹1522 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा राज्य के आदिवासी-दलित भाई-बहन के लिए आपकी सरकार पेंशन देने की उम्र सीमा 50 साल की करेगी। 60 वर्ष की उम्र सीमा समाप्त की जाएगी। रांची के लोग रेंग-रेंग का सड़कों पर चलने को विगत वर्षों से विवश रहे। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन आज रांची में फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। विभिन्न जिला में बाईपास सड़क का निर्माण हुआ है और हो रहा है। दिसंबर 2019 तक सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को बैंक क्रेडिट लिंक के माध्यम से ₹6 हजार करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like