अहमदाबाद-ओखा स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित।
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-ओखा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे 15 जनवरी, 2024 तक विशेष किराये पर विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। विवरण इस प्रकार है:1. ट्रेन संख्या 09435 अहमदाबाद-ओखा साप्ताहिक स्पेशल पहले 30 दिसम्बर, 2023 तक अधिसूचितकिया गया था, उसे अब 15 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।2. ट्रेन संख्या 09436 ओखा-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 31 दिसम्बर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 16 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।ट्रेन संख्या 09435 एवं 09436 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 30 दिसम्बर, 2023 को सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Average Rating