राजकोट मंडल से होकर जानेवाली दो जोडी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित।
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराये पर राजकोट मंडल से होकर जाने वाली 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है।विवरण इस प्रकार है:-1) ट्रेन संख्या 09435 अहमदाबाद-ओखा साप्ताहिक स्पेशल को 10 फरवरी, 2024 से 24 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09436 ओखा-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल को 11 फरवरी, 2024 से 25 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है।2) ट्रेन संख्या 09520 ओखा-मदुरै साप्ताहिक स्पेशल को 5 फरवरी, 2024 से 26 फरवरी, 2024 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09519 मदुरै-ओखा साप्ताहिक स्पेशल को 9 फरवरी, 2024 से 1 मार्च, 2024 तक बढ़ाया गया है।ट्रेन संख्या 09435, 09436 और 09520 की बुकिंग 1 फरवरी, 2024 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating