पश्चिम रेलवे चलाएगी उधना और जयनगर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन।
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना और जयनगर के बीच विशेष किराये पर एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:ट्रेन संख्या 09039/09040 उधना-जयनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन [8 फेरे] ट्रेन संख्या 09039 उधना-जयनगर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को उधना से 20.35 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 06.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 फरवरी से 13 मार्च, 2024 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09040 जयनगर – उधना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को जयनगर से 11.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22.00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी से 15 मार्च 2024 तक चलेगी.यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, नंदुरबार, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं, बक्सर, आरा, पटना, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।ट्रेन संख्या 09039 की बुकिंग 21 फरवरी, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating