आज अपनी कर्मभूमि जमुई में 19.76 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय का विधिवत उद्घाटन कर इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित किया।
आज अपनी कर्मभूमि जमुई में 19.76 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय का विधिवत उद्घाटन कर इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra modi जी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे और हमसभी का मार्गदर्शन किया। यह मुझे और जमुईवासियों को गौरवान्वित करनेवाला अवसर है। मुझे खुशी है कि जमुई के लोगों की वर्षों से लंबित मांग पूरी करने का सौभाग्य मुझे मिला। मैंने ही केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास किया था और आज मुझे ही जमुई की जनता को समर्पित करने का अवसर मिला और यह संभव भी आप सभी के आशीर्वाद से ही हो सका है। अब जमुई के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनके शहर में ही मिल सकेगी। जमुई के विकास और यहां के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए मैं आजीवन प्रयत्नशील रहने को संकल्पित हूं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating