आज संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली का 69 वा मुक्ति दिवस समारोह हर्ष और उल्हास से मनाया गया।
आज संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली का 69 वा मुक्ति दिवस समारोह हर्ष और उल्हास से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि दादराएवं नगर हवेली की समाहर्ता श्रीमती आलु प्रभा (भा. प्र. से.) जी ने ध्वजा रोहण और राष्ट्र गान के साथ मुक्ति दिवस समारोह का आगाज किया।दादरा एवं नगर हवेली की समाहर्ता जी ने समारोह में उपस्थित दादरा एवं नगर हवेली की माननीय सांसद श्रीमती कलाबेन डेलकर जी, जिलापंचायत के अध्यक्ष श्रीमती निशा भांवर जी, नगर परिषद सिलवासा के अध्यक्ष श्री राकेश चौहान जी, जिला पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. मीना (आई. पी. एस.) पूर्व सांसद गण, जिला पंचायत एवं नगरपालिका के सभी सदस्य, प्रशासन के अधिकारी गण दादरा एवं नगर हवेली के जयणी नागरिक एवं सम्माननीय स्वतंत्रता सेनानियों का स्वागत किया।समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती भानु प्रभा जी (आ.प्र.से.) ने अपने भाषण मे दादरा एवं नगर हवेली के 69 वे मुक्ति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। आगे उन्होने कहा की हमारे लिए दोहरी खुशी है, एक तरफ हम देशवासी भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और दूसरी तरफ यह प्रदेश के 69 वे मुक्ति दिवस की खुशी जागे उन्होंने अपने भाषण मे दादरा एवं नगर हवेली के मुक्ति संग्राम और उसके इतिहास के बारे मे जानकारी दी। उन्होने कहा की दादरा एवं नगर हवेली के मुक्ति संग्राम का अपना एक इतिहास है। मुक्ति संग्राम में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ आजाद गोमांतक दल, कम्युनिस्ट पार्टी एवं यूनाइटेड फट ऑफ गोवन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हम आज के मुक्ति दिवस के इस अवसर पर सभी वीर स्वतंत्र सेनानियों को याद करते हुए उन्हें नत मस्तक वंदना करते हैं।आजादी के बाद तीव्र गति से इस प्रदेश का विकास प्रारंभ हुआ। मुख्यतः यहाँ लोगों की कृषि एवं छोटे-मोटे कुटीर उद्योगो पर निर्भरता थी। परन्तु सन 1970 के दशक में औद्योगिकीकरण के क्षेत्रमे एक पिछड़ा प्रदेश घोषित कर औद्योगिक इकाइयों को subsidy मुहैया कराई गई जिससे कि यहाँ उद्योग एवं व्यापार स्थापित हो और आज के दिन हमारा प्रदेश पूरे देश मे एक Industrial Hub की तरह उभरकर सामने आया है, जहां Textile, Pharmaceuticals Plastic Cable इत्यादि का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है।प्रशासन ने लोगों को सुविधा पहुंचाने प्रशासन आपके द्वार Camps भी आयोजित किए हैं जिसमे सभी पंचायतों और वहा की जनता का अपार सहयोग मिला है। इन Camps में लोगों को वहीं पर तत्काल रूप से सेवा प्रदान की जा रही है तथा सिलवासा नगरपालिका और पार्षद के सहयोग शतप्रतिशत कचरे का Segregation और Collection हो रहा है।आगे अपने भाषण में उन्होंने कहा की एक बदलते दादरा एवं नगर हवेली की तस्वीर आपके सामने है जहा रंग रोड, पूल, स्कूलो, बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, कला केंद्र Auditorium इत्यादि का कार्य जोरो पर चल रहा है। गत वर्षों में प्रशासन की उल्लेखनीय उपलब्धि रही है।आगे समाहतो जी ने प्रशासन द्वारा जनता के हित के लिए चल रहे कई प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी।कोरोना के विपरीत समय में भी इस प्रदेश के सभी लोगो ने साथ मे मिलकर इस महामारी का सफलता के साथ सामना किया है। खास करके मेडिकल डिपार्टमेंट एवं हेल्थ वर्कर का इसमें भरपूर सहयोग रहा है। हमारे प्रदेश में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का होना सबसे महत्वपूर्ण है। आज के इस अवसर पर मैं उपस्थित सभी जनता जनार्दन से उन्होंने नम अपील की वे कृपया बूस्टर डोज की वैक्सीन जरूर प्राप्त कर ले और आने वाले दिनों में भी इस महामारी से रक्षा के लिए कटिबद्ध बने ।आगे उन्होंने कहा की समय-समय पर प्रशासन को जनप्रतिनिधियों का शहरी एवं ग्रामीण विस्तार में पुरा समर्थन मिलता रहा है। समाज के विकासको लेकर चाहे कोई भी पहलू हो जनप्रतिनिधि आगे बढ़ कर सामने आए है और यह सुनिश्चित किया कि जनता को सरकार के प्रयासों का लाभ मिले। अपने भाषण के अंत में उन्होंने सभी को दादरा एवं नगर हवेली के मुक्ति दिवस के इस विशेष दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating