रेल संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकोट मंडल के 4 कर्मचारियों को डीआरएम ने किया सम्मानित।

Views: 307
2 0

Read Time:2 Minute, 4 Second

रेल संरक्षा (सेफ्टी) में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकोट मंडल के 4 कर्मचारियों को राजकोट मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार द्वारा आज डीआरएम ऑफिस राजकोट स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजकोट मंडल के यातायात एवं ट्रेकशन संचालन विभाग के कर्मचारियों को यह अवार्ड फरवरी-2024 के महीने में रेल संरक्षा में बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्री पप्पाराम (लोको पायलट गूड्स-सुरेन्द्रनगर), श्री मनमोहन सिंह (ट्रेन प्रबन्धक सुरेन्द्रनगर), श्री रिंकू कुमार मीणा (पॉइंट्स मेन-पिपली) और श्री नथू राम (लोको पायलट गूड्स-सुरेन्द्रनगर) शामिल हैं। उपरोक्त रेलकर्मियों द्वारा ट्रेनों में हॉट एक्सल नोटिस करना, हँगिंग पार्ट्स नोटिस करना एवं OHE (ओवर हैड ईक्विपमेंट) में त्रिपाल का लटकना नोटिस करना इत्यादि कार्य किया गया। इन रेलकर्मियों की सतर्कता और सजगता ने संभावित रेल हादसा रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस अवसर पर राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एन आर मीना, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री आर सी मीणा एवं वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (संचालन) श्री मीठालाल मीणा उपस्थित थे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like