उमंग टंडेल का N.C.A. इमर्जिंग हाई परफ़ॉर्मन्स कैम्प के लिए चयन,उमंग का दुलीप ट्रॉफी के लिए हो सकता है चयन। ( क्रिकेट कोच श्री भगू पटेल )
उमंग टंडेल का N.C.A. इमर्जिंग हाई परफ़ॉर्मन्स कैम्प के लिए चयन।उमंग का दुलीप ट्रॉफी के लिए हो सकता है चयन। ( क्रिकेट कोच श्री भगू पटेल ) प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.सी.सी.आई. की अखिल भारतीय सीनियर कमिटी ने उमंग का चयन तमिलनाडू के कोइम्बतूर में होनेवाले दिनांक 10 जून से 29 जून तक N.C.A. अंडर 23 इमर्जिंग हाई परफ़ॉर्मन्स के लिए किया है। उमंग के चयन पर उनके कोच श्री भगू पटेल ने ख़ुशी ज़ाहिर करते उमंग को शुभकामना देते हुए बताया है कि उमंग एक बहुत ही बढ़िया बल्लेबाज़ हरफ़नमौल्ला खिलाड़ी जिशको मैंने क्रिकेट के गुर बहुत ही बारीकी से सिखाया है जो आज उमंग ने बी.सी.सी.आई. आयोजित घरेलू प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी 2024-25 में गुजरात टीम से खेलते हुए गुजरात टीम को बहुत सारे मेच में जब गुजरात टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो गए और टीम को मुश्किल का सामना करना पड़ा तब तब जाकर उमंग ने गुजरात टीम को एक मज़बूत स्थिति में लाकर खड़ा किया है और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है, उमंग ईश बार गुजरात टीम के रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज़्यादा रन बनानेवाले खिलाड़ी बना है। उमंग ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में गुजरात टीम से खेलते हुए 6 मेच में 49.63 एवरेज की मदद से 543 रन बनाए जिशमे 5 लगातार अर्धशतक जड़े हैं और अपना उच्च प्रदर्शन करके एक अलग पहचान बनाई है। क्रिकेट कोच श्री भगू पटेल ने बताया है की उमंग के रणजी ट्रॉफी प्रदर्शन 2024-25 को देखकर उमंग को दुलीप ट्रॉफी खेलने के लिए चयन होने की मुझे उम्मीद है।उमंग के चयन से उमंग के माता – पिता, उमंग के चाहनेवाले और पूरे दमण के क्रिकेट प्रेमियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।
Average Rating