केशव बटाक ने कलेक्टर को लिखा पत्र* *गर्मी का प्रकोप खतरनाक, अधिकाधिक वृक्षारोपण जरूरी, नीतिगत उपाय करे प्रशासन : केशव बटाक।

Views: 464
1 0

Read Time:2 Minute, 30 Second

दमण को भावी जल संकट से उबारने को वर्षा जल संग्रहण को नीतिगत बनाने और समुद्र में डेस्टिनेशन प्लांट लगाने का दिया सुझाव* दमण। समाजसेवी केशव बटाक ने गर्मी के निरंतर बढ़ते तापमान पर चिंता जताते हुए दमण को गर्मी के भावी प्रकोप से बचाने को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर जोर दिया है। केशव बटाक ने दमण कलेक्टर को वृक्षारोपण को नीतिगत बनाने का सुझाव दिया है। केशव बटाक ने कलेक्टर सौरभ मिश्रा को भेजे पत्र में लिखा कि प्रति वर्ष गर्मियों में बढ़ते तापमान से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। पृथ्वी के निरंतर गर्म होते जाने से जीवन सृष्टि पर खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करना परमावश्यक हो गया है। वृक्षारोपण नीतिगत जरूरी बनाया जाये। वृक्षारोपण को निर्माण अनुमतियों से जोड़ें। वन विभाग सार्थक वनीकरण सुनिश्चित करे। एक वृक्ष काटें तो दस वृक्ष लगायें। घटती वृक्ष संपदा से वर्षा भी प्रभावित हो रही है। कम वर्षा से भूजल स्तर गिर रहा है। बांध में पानी घटा है। इससे जलापूर्ति प्रभावित हुई है। भावी जल संकट और गिरते भूजल स्तर की समस्या से बचने को वर्षा जल संग्रहण आवश्यक बनाया जाये। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओसियन टेक्नोलॉजी के डेस्टिनेशन प्लांट से समुद्री पानी को पीने लायक बना कर दमण को भावी जल संकट से उबारा जाना चाहिए। केशव बटाक ने प्रेस बयान में कहा कि वृक्षारोपण गर्मी के प्रकोप से बचाव का रक्षाकवच है। वृक्षारोपण को जनांदोलन बना अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की जरूरत है। तभी दमण और दुनिया निरंतर बढ़ती गर्मी के प्रकोप से बच सकेगी। *लि.* *केशव बटाक* ( *समाजसेवी, दमण)*

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like