*T-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर 140 करोड़ भारतवासियों और टीम इंडिया को बधाई : NRI केशव बटाक।
टीम इंडिया को 2 वनडे वर्ल्ड कप और 2 टी-20 वर्ल्ड कप जीतनेवाली दुनिया की तीसरी क्रिकेट टीम बनने पर टीम इंडिया एवं BCCI को अभिनंदन : कन्वीनर NRI ग्रुप लंदन, यूके* लंदन। NRI ग्रुप लंदन, यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने T-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर सात समंदर पार लंदन से टीम इंडिया और देशवासियों को बधाई दी है। NRI ग्रुप लंदन, यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि T-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का सक्षम निर्णय लेने वाला नेतृत्व, बल्लेबाजी में सबसे निडर दृष्टिकोण, पूरे टूर्नामेंट में स्पिनरों का उपयोग, मुख्य कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की उपस्थिति, प्लेइंग 11 का चयन के साथ ये 4 टर्निग प्वाइंटों-संकटमोचक अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या के हाथों क्लासेन का शिकार, बुमराह का कहर और सूर्य कुमार का अदभुत कैच से टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत खींच लाने में सफल रही। NRI ग्रुप लंदन यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने कहा कि हमारे महान भारत के लिए विश्व कप की अविश्वसनीय जीत हेतु मैं टीम इंडिया, बीसीसीआई और 140 करोड़ भारतवासियों को हमारी NRI ग्रुप लंदन, यूके की पूरी टीम की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। NRI केशव बटाक ने कहा कि T-20 वर्ल्ड कप की जीत में ग्राउंड मैन से लेकर मैनेजमेंट तक सबकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मैं इन सभी को जीत की बधाई देता हूँ। जीत पर तो टॉप लेवल यानी खिलाड़ियों को बहुत ईनाम मिले हैं। मैं चाहुँगा कि टीम इंडिया की इस यादगार जीत में सहभागी बॉटम लेवल के लोगों को बीसीसीआई बोनस देकर खुशियाँ दुगुनी करे। NRI केशव बटाक ने कहा कि T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद लंदन, लेस्टर में हम भारतीयों ने खुशियाँ मनाईं। 2007 के बाद 2024 में इंडिया ने T-20 वर्ल्ड कप जीता है। भारतीय क्रिकेट टीम 2 वन-डे वर्ल्ड कप ( 1983 & 2011) और 2 T-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की तीसरी क्रिकेट टीम बन गई है। यह हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है।
Average Rating