पश्चिम रेलवे उधना और भावनगर टर्मिनस के बीच चलाएगी स्‍पेशल ट्रेन।

Views: 349
1 0

Read Time:2 Minute, 16 Second

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त संख्‍या को समायोजित करने के उद्देश्य से उधना और भावनगर टर्मिनस के बीच विशेष किराये पर स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस स्‍पेशल ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है:*ट्रेन संख्‍या 09021/09022 उधना-भावनगर टर्मिनस (साप्ताहिक) स्पेशल (08 फेरे)*ट्रेन संख्या 09021 उधना-भावनगर टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक सोमवार को उधना से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.45 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 05 अगस्त से 26 अगस्त, 2024 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09022 भावनगर टर्मिनस-उधना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को भावनगर टर्मिनस से 19.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.10 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 06 अगस्त से 27 अगस्त, 2024 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, गांधीग्राम, सरखेज, ढोलका, धंधुका, बोटाद, ढोला, सोनगढ़, सिहोर और भावनगर परा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी चेयर कार, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।*ट्रेन संख्या 09021 और 09022 की बुकिंग 02 अगस्‍त, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like