आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी जी ने सभी भारतवासियों को देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी जी ने सभी भारतवासियों को देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। और उनके सुख-समृद्धि के साथ राष्ट्र के विकास एवं प्रगति की कामना की श्री राकेश तिवारी ने अपने संदेश में शहीदों को याद करते हुए कहा कि जिनके बलिदान से आज हम स्वतंत्रता के वातावरण में सांस ले रहे हैं उन्होंने देश की आजादी के लिए अनेक यातनाएं सहीं थी तब जा कर हमे आजादी मिली थी उन्होंने कहा आजादी तू आजाद रहे, फैसलों में इंसाफ रहे। श्री तिवारी ने कहा कि गांधी जी ,चन्द्रशेखर आजाद,मंगल पांडे,भगत सिंह और स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत की आजादी के साथ जो सपने देखे थे,उनके रास्ते पर चलते हुए उनके अधूरे कामों को पूरा करने का संकल्प लेना ही उनके प्रति हमारी श्रद्धा और कृतज्ञता का ज्ञापन होगा,उन्होंने सभी का आह्वान किया कि राष्ट्र की प्रगति और उत्थान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें।
Average Rating