पश्चिम रेलवे द्वारा एसी लोकल ट्रेन सेवाओं में दो दिवसीय विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया।

Views: 198
1 0

Read Time:2 Minute, 40 Second

पश्चिम रेलवे द्वारा एसी लोकल ट्रेन सेवाओं में दो दिवसीय विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया।_*दो दिनों में औचक जाँच अभियान के अंतर्गत अनाधिकृत यात्रा करने वालों से 4 लाख रुपये से अधिक की जुर्माना राशि प्राप्त की गई*_ सभी यात्रियों को परेशानी मुक्त, आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएँ सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट यात्रा करने वालों को रोकने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा नियमित सघन टिकट जाँच अभियानों के अलावा विशेष रूप से मुंबई उपनगरीय खंड में समय-समय पर विशेष टिकट जाँच अभियान चलाए जाते हैं। इसी क्रम में 23 और 24 अगस्त, 2024 को एसी लोकल ट्रेनों में दो दिवसीय विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा आरपीएफ स्टाफ के साथ मिलकर एसी लोकल ट्रेन सेवाओं में दो दिवसीय विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। दो दिनों की जांच के दौरान कुल 1273 यात्री अनाधिकृत तरीके से यात्रा करते पाए गए। उनसे जुर्माने के रूप में 4 लाख रुपये से अधिक की राशि प्राप्त की गई, जिनमें पहले दिन 595 यात्रियों और दूसरे दिन 678 यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। यह विशेष अभियान सुबह और शाम के व्यस्त समय के दौरान चलाया गया, जब लोगों को लगता है कि वे भीड़ के बीच बिना वैध टिकट के यात्रा कर सकते हैं।पश्चिम रेलवे सभी सम्माननीय यात्रियों से अपील करती है कि वे उचित एवं वैध टिकट के साथ यात्रा करें, जिसे टिकट बुकिंग काउंटरों या एटीवीएम मशीनों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है या यूटीएस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट खरीदा जा सकता है।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like