लुहारी, दादरा और नगर हवेली में हुआ मानसून मेडले फेस्टिवल का उद्घाटन।

Views: 396
1 0

Read Time:2 Minute, 17 Second

लुहारी, दादरा और नगर हवेली में हुआ मानसून मेडले फेस्टिवल का उद्घाटनसंघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण एवं दीव प्रशासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संघ प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेलजी के दिशानिर्देश में दिनाक 11-08-2022 दोपहर 12:30 बजे, मानसून मेडले फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। पर्यटन विभाग ने 10 दिनों की अवधि के लिए यानी 11 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक इस उत्सव का आयोजन किया है। फेस्टिवल में 50 टेंट सेटअप किए गए है जिनका किराया 1 रात का केवल रु 2000 भोजन सहित है । इस त्यौहार को मस्ती से भरपूर बनाने के लिए अन्य गतिविधियाँ हैं घुड़सवारी, एटीवी बाइकिंग, ट्रेकिंग, डीएनएच के दर्शनीय स्थलों की यात्रा, लाइव बैंड, कॉमेडी शो, फूड स्टॉल, स्मारिका स्टाल, रेन डांस सेटअप, कला और शिल्प कार्यशाला और डीजे है।महोत्सव के उद्घाटन के मुख्य अतिथि श्री. राजेंद्र प्रसाद मीणा – पुलिस अधीक्षक ( डीएनएच) के साथ श्री सिद्धार्थ जैन एसडीपीओ (डीएनएच), लुहारी गाव के सरपंच श्री दामू जे बडघा, एवम जिला अध्यक्ष श्रीमती जशोदाबेन आर. पटेल और उप सरपंच श्री ईश्वरभाई टी. महाकुड़िया और पर्यटन अधिकारी उपस्तिथ रहे। सारे मुखिया अतिथियो का तिलक लगाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।टेंट की बुकिंग और किसी भी गतिविधि के लिए कृपया इस वेबसाइट पर जाएँ https://www.monsoonmedleyfest.com/ या टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like