हेमांग पटेल और उमंग टंडेल का गुजरात से विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चयन।

Views: 341
0 0

Read Time:1 Minute, 27 Second

क्रिकेट कोच भगू पटेल ने दी शुभकामना। बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित अखिल भारतीय एक दिवसीय घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन दिनांक 21 दिसंबर 2024 से होने जा रहा है जिशमे दमण के युवा प्रतिभाशाली हेमांग पटेल और उमंग टंडेल अपना दमखम दिखाते हुए नज़र आयेंगे।गुजरात अपना पहला मुकाबला जयपुर में हरियाणा के सामने भिड़ेगा। हेमांग और उमंग के चयन पर उनके कोच भगू पटेल ने उन्हें शीलू कामना दी है और ख़ुशी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की मेरे यह दोनों प्रशिक्षार्थी हरफनमौला खिलाड़ी है और मैच में कोई भी परिस्थिति हो उन्हें पता है मैच में वापसी कैसे करना है। आगे क्रिकेट कोच भगू पटेल ने बताया है की हेमांग और उमंग दोनों शत प्रतिशत अपना प्रदर्शन करके गुजरात टीम को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे। हेमांग और उमंग के चयन से उनके चाहनेवाले और पूरे दमण के क्रिकेट प्रेमियोंयो में खुशी का माहोल छाया।है।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like