9 कलर्स के डायरेक्टर श्याम पटेल द्वारा आयोजित गुजरात टॉप मॉडल सीजन 6 में वापी के अधविक जैन ने वापी का नाम किया रोशन।
वापी के संदीप के बेटे अधविक जैन ने टाटर) ने 9 कलर्स के डायरेक्टर श्याम पटेल द्वारा आयोजित गुजरात टॉप मॉडल सीजन 6 में भाग लिया,और उसने प्रिंस कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त करके सोसायटी के साथ-साथ वापी शहर का नाम भी रोशन किया। इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री वरीना हुसैन बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल हुईं। शो के निर्णायक रूप में रुपल शाह, जगदीश पुरोहित, राहुल शर्मा, पायल शाह थे। फैशन कोरियोग्राफी केतन करमरकर और उन्नति परमार ने की। अधविक जैन ने इंडियन क्यूब एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में पिरामिड क्यूब में चैंपियन ट्रॉफी भी जीत हासिल की है।
Average Rating