श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर का 20 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
छिरी के रणछोड़ नगर के श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर का स्थापना 2005 में किया गया इसके संस्थापक है श्री कन्हैया लाल मिश्रा उर्फ मनीष मिश्रा जी जो इस पुरे रुप रेखा का जिम्मा ये खुद उठाते है ।हर साल की भाती इन साल भी बड़ी ही धूमधाम से श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। 2005 से लेकर 16/1/2025 को 20 वर्ष पूर्ण होने पर इसबार और भी धूमधाम से मनाया जारहा है,इस कार्यक्रम में जो हर साल भजन कीर्तन के साथ एक स्वागत समारोह का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें हर पढ़े-लिखे बच्चो को सम्मानित किया जाता है, ताकि बच्चे को पढ़ने का मनोबल बढ़े साथ साथ समाज में काम करने वाले वरिष्ठ को भी सम्मानित करने का कार्य किया जाता है,इन साल 20 वर्ष पूर्ण होने पर एक भव्य जग एवं कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। जो 30 जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा।इस दरमियान,सरस्वती पूजा का भी भव्य आयोजित किया जाएगा।इस स्वागत समारोह में वापी के भिन्न-भिन्न ट्रस्ट के मुख्य गन मौजूद रहे । उपस्थित ट्रस्ट गण इस प्रकार है ,विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी जी ,मानव कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय चैयरमेन एन के सिंह जी, श्री छिरी के पूर्व कारोबारी सदस्य नूरुद्दीन चौधरी जी तथा अन्य ट्रस्ट के मुख्य गन मौजूद रहे सभी वरिष्ठ को डायरी, बुकें, कैलेंडर, टीशर्ट आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।वही सभी वरिष्ठ गण ने श्री मनीष मिश्रा जी को और उनके पूरी टीम को इस शानदार आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।
Average Rating