अहमदाबाद लंदन विमान दुर्घटना में निधन हुए दिवंगतो और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विजय भाई रुपाणी जी को गुरुद्वारा गोविंद धाम अहमदाबाद में गुजरात सिख समाज द्वारा श्रद्धांजलि दी गई ।

Views: 405
0 0

Read Time:3 Minute, 20 Second

सिख फाउंडेशन की प्रेसिडेंट परमजीत कौर छाबड़ा जी ने श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि

श्री विजय रुपाणी जी को गुजरात सिख समाज कभी भूल नहीं सकता है। गुजरात के दो ऐतिहासिक गुरुद्वारो जिसमे कच्छ स्थित “गुरुद्वारा लखपत साहिब” जहां गुरु नानक देव जी चौथी उदासी के समय आए थे, उस गुरुद्वारे के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ का अनुदान एवं पंच प्यारे भाई मोकम सिंह जी का निवास स्थान “गुरुद्वारा बेट द्वारका” के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ का अनुदान कुल दोनों गुरुद्वारों के लिए 10 करोड़ का अनुदान उनके द्वारा दोनों ही गुरुद्वारों को दिया गया था । अभी वहां गुरुद्वारों का काम 80% पूर्ण हो चुका है इतना ही नहीं गुरुद्वारों की कार सेवा भी उनके द्वारा की गई। इसके अलावा 350वा गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व एवं 550 वा श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उनके समय में गुजरात सरकार द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया गया था, जिसमें करीब 10 करोड़ का खर्च गुजरात सरकार द्वारा किया गया था। इसके अतिरिक्त भी गुजरात सिख समाज के गुरुद्वारा से संबंधित प्रश्न, इंपैक्ट फीस से संबंधित प्रश्न और भी सभी तरह की समस्याओं का हल करने में विजय रुपाणी जी कभी पीछे नहीं हटे ,आज विजय रुपाणी जी भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए सत्कर्म और विशेष रूप से गुजरात सिख समाज के लिए किए गए कार्यों को हम कभी भूल नहीं पाएंगे।

इस श्रद्धांजलि एवं अंतिम अरदास में उनके सुपुत्र रूषभ विजय रुपाणी जी भी सम्मिलित हुए। एसजीपीसी के सिख मिशन, गोवा कर्नाटक एवं गुजरात के इंचार्ज राम सिंह राठौर एवं ईश्वर सिंह बग्गा जी वाइस प्रेसिडेंट गोविंद धाम गुरुद्वारा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा आज विजय रुपाणी जी भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए सत्कर्म और विशेष रूप से गुजरात सिख समाज के लिए किए गए कार्यों को हम कभी भूल नहीं पाएंगे । इस अंतिम अरदास में सभी गुरुद्वारों की कमेटी एवं संगत सम्मिलित हुई।

परमजीत कौर छाबड़ा

अध्यक्ष –

“सिख फाउंडेशन ” गुजरात

अध्यक्ष – Wspcc गुजरात

Ex डायरेक्टर- गुजरात माइनोरिटी कॉरपोरेशन

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like