आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से सौजन्य भेंट किये दमन एवं दीव के निर्दलीय सांसद उमेशभाई पटेल ।

आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से सौजन्य भेंट का सुअवसर प्राप्त हुआ।निर्दलीय सांसद के रूप में दमन एवं दीव की जनता की आवाज़ को केंद्र तक पहुँचाते हुए हमने दीव हार्बर प्रोजेक्ट, दीव में ड्रेजिंग कार्य, मछुआरों की सुविधा एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।माननीय वित्त मंत्री जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहायता एवं समर्थन का पूर्ण आश्वासन दिया।दमन-दीव के उज्ज्वल भविष्य और केंद्र शासित प्रदेश के त्वरित विकास के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ।आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा है।जय हिंद! जय दमन-दीव।
Average Rating