विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट वापी ने चारों बेटियों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने कंधों पर ले ली है।

रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र की अरखा ग्राम सभा की शशि मिश्रा और उनकी चारों बेटियों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी ट्रस्ट ने अपने कंधों पर ले ली है।ट्रस्ट को राजीव सिंह CHETAK Security वापी के ओनर द्वारा 11000 रुपये का सहयोग रायबरेली की चार बेटियों की पढ़ाई के लिए…..रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र की अरखा ग्राम सभा की शशि मिश्रा और उनकी चार बेटियां कठिन परिस्थितियों से गुज़र रही हैं।शिखर न्यूज़ नेटवर्क से एक वीडियो वायरल होता है जिसमें शशि मिश्रा चार बेटियों की शिक्षा और भविष्य को लेकर गहरी चिंता में थी आर्थिक अभाव के कारण इन मासूम बेटियों का सपना अधर में लटका हुआ था।इस स्टोरी को देखकर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी जी का दिल पसीज गया। अध्यक्ष जी द्वारा तुरंत फैसला लिया गया और इन बेटियों के गांव पहुंचकर परिवार से मुलाकात की।परिवार की परेशानियां श्री राकेश तिवारी जी ने चारों बेटियों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी ट्रस्ट और अपने कंधों पर ले ली। उन्होंने स्पष्ट कहा, “ये बेटियां जहां तक पढ़ेंगी, हम उन्हें वहां तक पढ़ाएंगे।” इससे न केवल बेटियों के चेहरे पर मुस्कान आई, बल्कि पूरे परिवार को नई उम्मीद मिली। विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे इस कार्य में राजीव सिंह CHETAK Security वापी के ओनर द्वारा 11000 रुपये का सहयोग रायबरेली की चार बेटियों की पढ़ाई के लिए श्री राजीव सिंह जी द्वारा ट्रस्ट के वापी स्थित कार्यालय पर आकर बेटियों की पढ़ाई के लिए ट्रस्ट को चेक के माध्यम से 11000 रुपये द्वारा प्रदान किया गया।राजीव जी आपका यह प्रयास केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि इस विश्वास का प्रतीक है कि ट्रस्ट द्वारा जो भी कार्य समाज के लिए किए जा रहे हैं ओ अतुलनीय हैं और ट्रस्ट भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के प्रति सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है और ऐसे सेवा आधारित प्रयास सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और जनसेवा को जनआंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होते हैं।इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी,और ट्रस्टी पदाधिकारियों द्वारा राजीव सिंह जी का स्वागत किया गया जिसमें संरक्षक श्री मुन्ना तिवारी,महासचिव श्री लीलाधर मिश्रा,उपाध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा, श्री संतोष पांडे,कोषाध्यक्ष श्री संतोष पांडे,सचिव श्री वेद प्रकाश शुक्ल,मंत्री आचार्य श्री लवलेश पांडे, श्री उमेश चंद्र तिवारी, श्री दीपक दूबे संगठन मंत्री श्री मनोज तिवारी, श्री विमलेश दुबे उपस्थित रहे ।विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट वापी।
Average Rating