आज दमण-दिव के माननीय सांसद श्री उमेश पटेलजी ने Zonal Railway User’s Consultative Committee ZRUCC बैठक में पश्चिमी रेलवे की यात्री सुरक्षा, ओवरक्राउडिंग और दक्षिण गुजरात की उपेक्षा पर पूछे सवाल।

आज पश्चिमी रेलवे की ZRUCC की बैठक में सांसद उमेश पटेल ने मुंबई-गुजरात रेल सेक्शन, विशेषकर Vapi-Valsad-Umbergaon-Dahanu बेल्ट से जुड़े गंभीर यात्री सुरक्षा, ओवरक्राउडिंग, स्टाफ की कमी एवं अधूरी आधारभूत सुविधाओं के मुद्दे मजबूती से उठाए।यात्री सुरक्षाः दुर्घटना नहीं, सिस्टम फेल्योरसांसद उमेश पटेल ने कहा कि पिछले वर्षों में प्लेटफॉर्म से गिरने, ट्रैक क्रॉसिंग और ओवरक्राउडिंग से हुई मौतें “व्यक्तिगत लापरवाही” नहीं बल्कि प्रणालीगत विफलता (Systemic Failure) हैं। उन्होंने मांग की है कि Mumbai-Virar-Valsad-Surat सेक्शन में हुई मौतों का स्टेशन-वार डेटा सार्वजनिक किया जाए और जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।ओवरक्राउडिंग बनाम मानव जीवनउन्होंने Churchgate-Virar / Dahanu सेक्शन में ट्रेनों की डिज़ाइन क्षमता बनाम वास्तविक यात्री भार का विवरण मांगा और सवाल उठाया कि ओवरक्राउडिंग के बावजूद लोकल ट्रेनों की संख्या न बढ़ाना क्या मानव जीवन के प्रति लापरवाही नहीं है।AC Local नीति पर सवालसांसद उमेश पटेल ने कहा कि AC लोकल चलाने से पहले न तो सुरक्षा प्रभाव अध्ययन किया गया और न ही यह देखा गया कि इससे सामान्य लोकल और पीक आवर क्षमता पर क्या असर पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि AC लोकल elite सुविधा बनकर न रह जाए, इसकी जिम्मेदारी रेलवे की है।महिला सुरक्षा और Ladies Coach की कमीPeak hours में महिलाओं की संख्या के अनुपात में Ladies Coaches की कमी को गंभीर मुद्दा बताते हुए उन्होंने पूछा कि अब तक इसमें वृद्धि क्यों नहीं हुई और क्या कभी Gender Safety Audit किया गया है।लेट-लतीफ ट्रेनें, कैंसिलेशन और जवाबदेही का अभावमुंबई- अहमदाबाद सेक्शन की punctuality, विरार-वलसाड़-सूरत सेक्शन की सबसे ज्यादा लेट ट्रेनों और जिम्मेदार अधिकारियों पर की गई कार्यवाही का विवरण मांगा गया। साथ ही यात्रियों को समय पर SMS/App alerts न मिलने पर penalty clause लागू न करने को यात्रियों के अधिकारों का उल्लंघन बताया गया।स्टाफ की भारी कमीपश्चिमी रेलवे में लोकल पायलट, गार्ड, ट्रैक मेंटेनर और सिग्नल स्टाफ के sanctioned बनाम vacant posts का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि स्टाफ की कमी सीधे तौर पर सुरक्षा से खिलवाड़ है।Freight First, Passenger Last नीति पर आपत्तिDedicated Freight Corridor के बावजूद passenger trains को देरी और freight को प्राथमिकता देने के निर्णय पर सवाल उठाया गया और इसका impact assessment सार्वजनिक करने की मांग की गई।Amrit Bharat Station Scheme: घोषणा बनाम हकीकतमुंबई-गुजरात बेल्ट के कई स्टेशनों पर कार्य शुरू न होने, लागत में असामान्य वृद्धि और CAG/CVC जांच न होने पर कड़ी आपत्ति जताई गई।तत्काल दलाल और अंदरूनी मिलीभगततत्काल टिकट दलालों के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी और सजा का स्टेशन-वार डेटा मांगा गया और कहा गया कि बिना अंदरूनी मिलीभगत इतना बड़ा नेटवर्क संभव नहीं।वापी-वलसाड़-दमण-दिव क्षेत्र की उपेक्षासांसद उमेश पटेल ने कहा कि दक्षिण गुजरात रेलवे को भारी राजस्व देता है, इसके बावजूदः- MEMU/DEMU सेवाएँ वर्षों से नहीं बढ़ीं- वापी स्टेशन पर VIP कोटा लागू नहीं- माल ढुलाई के लिए समय पर बोगी उपलब्ध नहीं- प्लेटफोर्म क्रमांक-2 की लिफ्ट तोड़कर 8 महीनों से नई लिफ्ट शुरू नहीं की गईसांसद उमेश पटेल की मुख्य मांगें- Peak hours में MEMU/DEMU सेवाएँ तत्काल बढ़ाई जाएँ- वापी, वलसाड़, भिलाड स्टेशनों पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव बहाल किए जाएँ साथ ही उन्होंने भिलाड़, वापी, वलसाड़स्टेशनो पर विविध ट्रेनों के स्टॉपज की मांग की।भिलाड रेल्वे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किया जाए:- Train No. 12921/12922 – Flying Rani Superfast Express- Train No. 12935/12936-Surat-BDTS Superfast Express- Train No. 20907/20908 – Sayaji Nagari Express- Train No. 22927/22928-Lokshakti Expressयह भी संज्ञान में लिया जाए कि Valsad-Bandra Passenger (Train No. 59046) को दिनांक 5 जनवरी 2025 से अस्थायी रूप से रद्द किया गया था, जो आज तक पुनः प्रारंभ नहीं की गई है।समिति से इस ट्रेन को शीघ्र बहाल (restore) करने की मांग करता हूं।प्लेटफोर्म क्रमांक-1 की लंबाई को उत्तर दिशा में बढ़ाकर 24 कोच ट्रेनों के ठहराव योग्य बनाया जाए, इसके लिए:- मौजूदा goods yard को हटाकर Railway Crossing Gate No. 74 के समीप south side में स्थानांतरित किया जाए। – प्लेटफोर्म क्रमांक- 2 एवं 3 पर विस्तारित प्लेटफॉर्म क्षेत्र को कवर करने हेतु platform shed का विस्तार किया जाए।- यात्रियों की सुविधा हेतु Train Coach Indicator System शीघ्र स्थापित किया जाए।भिलाड़ स्टेशन पर ट्रैनो के स्टॉपज बढाए जाये एवं यात्री के लिए स्कीलेटर लगाई जाये। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं की सुविधा के लिए लिफ्ट एवं एस्केलेटर की व्यवस्था की जाए।वलसाड़ स्टेशन के लिए मांगमेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहरावजिला मुख्यालय व औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद वलसाड़ स्टेशन पर जिन प्रमुख मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हटाया गया है, उन्हें पुनः बहाल किया जाए।यात्री सुरक्षावापी, वलसाड़ स्टेशन व आसपास के सेक्शन में- अनाधिकृत ट्रैक क्रॉसिंग -प्लेटफॉर्म से गिरने की घटनाओ को रोकने हेतु fencing, FOB और CCTV कार्यों को time-bound पूरा किया जाए।स्टेशन सुविधाएँ- वलसाड़ स्टेशन पर- पूर्ण प्लेटफॉर्म शेड- कार्यशील लिफ्ट/एस्केलेटर- बेहतर प्रकाश व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।निम्नलिखित ट्रेनों को वापी रेल्वे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाए:- Train No. 12951/12952- Mumbai-Delhi (Mumbai Central-New Delhi) Superfast Express- Train No. 12215/12216- Bandra Terminus – Hazrat Nizamuddin Garib Rath Express- Train No. 12903/12904Bandra Terminus – Amritsar – Bandra Terminus Golden Temple Express- Train No. 12239/12240- Mumbai Central – Hisar – Mumbai Central Duronto Express- Train No. 12939/12940- Pune – Jaipur – Pune Superfast Express- Train No. 22451/22452- Bandra Terminus – Chandigarh – Bandra Terminus Superfast Expressखाटू श्याम जी के लिए ट्रैन स्टार्ट की जाये।साथ ही साउथ गुजरात के सूरत के बाद सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाले वापी से V. I. P कोटा लागु करने की मांग की है। FOB, fencing, CCTV और लिफ्ट/एस्केलेटर कार्य time-bound पूरे हों, Platform विस्तार, यात्री विश्राम गृह और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएअंत में, सांसद उमेश पटेल ने स्पष्ट कहा कि”पश्चिम रेलवे में हर साल दर्जनों मौतों के बाद केवल मुआवज़ा देकर जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता। सिस्टम सुधार व्यक्तिगत और प्रशासनिक जिम्मेदारी है, और उसका measurable outcome जनता के सामने आना चाहिए।”
Average Rating