रंगों के साथ मनाएं होली, प्रेम और सद्भाव का दें संदेश।

रंगों के साथ मनाएं होली, प्रेम और सद्भाव का दें संदेश।
Views: 289
1 0

Read Time:1 Minute, 25 Second

वलसाड, होली मस्ती, उमंग और उत्साह का प्रतीक पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। यह रंगों का त्योहार केवल बाहरी खुशियों का नहीं, बल्कि मन की शुद्धता और सकारात्मक सोच का भी प्रतीक माना जाता है।होली के अवसर पर लोगों से अपील की जा रही है कि वे इस पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। एक-दूसरे का शुक्रिया अदा करें, रिश्तों में आई दूरियों को रंगों की मिठास से मिटाएं और बच्चों जैसी निर्मल भावना के साथ खुशियां बांटें।सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने भी संदेश दिया है कि होली खेलते समय मर्यादा और संयम का पालन करें। दिल और दिमाग को किसी भी प्रकार की नकारात्मकता या गंदगी से दूर रखें तथा प्रेम, सम्मान और सद्भावना के रंगों से समाज को रंग दें।होली का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब हम आपसी मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाएं।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like