संस्कार भारती हाई स्कूल (CBSE) में रोबोटिक्स लर्निंग की शुरुआत, विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का ज्ञान।

संस्कार भारती हाई स्कूल (CBSE) में रोबोटिक्स लर्निंग की शुरुआत, विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का ज्ञान।
Views: 83
1 0

Read Time:2 Minute, 14 Second

वापी/ आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संस्कार भारती हाई स्कूल (CBSE) ने अपने विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स लर्निंग की शुरुआत की है। इस नई पहल के माध्यम से छात्रों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा।विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि आज के समय में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीक और नवाचार से भी जोड़ना जरूरी है। इसी उद्देश्य से स्कूल में रोबोटिक्स की पढ़ाई शुरू की गई है, जिससे छात्र STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) शिक्षा को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रोबोट बनाना, प्रोग्रामिंग और आधुनिक तकनीकी प्रयोगों की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनमें रचनात्मक सोच, समस्या समाधान और नवाचार की क्षमता विकसित होगी।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करना है, ताकि वे आने वाले समय में नई खोज और तकनीक के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें।साथ ही संस्कार भारती हाई स्कूल – CBSE में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया (Admissions) भी शुरू कर दी गई है। विद्यालय ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like