सिलवासा में औद्योगिक हादसा: गैस टैंक फटने से विस्फोट, 4 की मौत, 2 घायल।

सिलवासा में औद्योगिक हादसा: गैस टैंक फटने से विस्फोट, 4 की मौत, 2 घायल।
Views: 191
1 0

Read Time:2 Minute, 48 Second

सिलवासा, 4 अप्रैल 2026। दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा उपखंड में शनिवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा सामने आया। दमनी-दादरा रोड स्थित एम/एस एस.के. एंटरप्राइज में करीब सुबह 9:15 बजे जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह विस्फोट स्टेनलेस स्टील के एक टैंक के फटने से हुआ प्रतीत होता है, जिसमें संभवतः नाइट्रोजन गैस भरी हुई थी। टैंक के अचानक फटने से उच्च दबाव के कारण जोरदार धमाका हुआ, जिससे संरचनात्मक क्षति के साथ कई लोग घायल हो गए।हादसे में कुल छह लोग घायल हुए, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज सिलवासा के नामो अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की। फायर एवं इमरजेंसी सेवाएं, पुलिस विभाग तथा 108 एम्बुलेंस सेवाओं को तुरंत मौके पर भेजा गया। राहत एवं बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही, आसपास के निवासियों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया।प्रशासन ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, मामले की विस्तृत जांच के लिए एक जांच समिति का गठन भी किया गया है।जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक निरीक्षण समिति का भी गठन किया है, जो खतरनाक रसायनों और गैसों के भंडारण, निर्माण, बिक्री एवं उपयोग से जुड़े औद्योगिक इकाइयों की व्यापक जांच करेगी, विशेषकर बिना अनुमति संचालित इकाइयों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like