दिनांक २७-०९-२०२२ मंगलवार को गोरतपाडा में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वछता अभियान किया गया।
संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली एवं दमण एवं दिव के माननीय प्रशाशन महोदय श्री प्रफुलभाई पटेल के कुसल नेतृत्व में और डॉ. अपूर्व शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिल्ला पंचायत दादरा एवं नगर हवेली के मार्गदर्शन में आज दिनांक २७-०९-२०२२ मंगलवार को गोरतपाडा में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वछता अभियान किया गया। इस कार्यक्रम में जिल्ला पंचायत सदस्य, सरपंच, पंचायत सदस्य, पंचायत कर्मचारी, स्कूल टीचर, स्कूल छात्रा एवं ग्रामजन उपस्थित रहे थे।रुदाना पंचायत के सभी गाव में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वछता अभियान किया जायेगा और सभी परिवारों के बिच स्वछता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान दिनांक १५-०९-२०२२ से ०२-१०-२०२२ तक मनाया जायेगा । इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम श्रमदान स्वच्छता कार्यक्रम, कला अभियान, स्लोगन लिखनेकी प्रतियोगिता, वृषारोपण अभियान, ग्राम सभा आदि आयोजन किए जायेंगे |
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating