श्री छोटुभाई पाटील व श्री गणपत भंसाली ने वंदे भारत ट्रेन का किया सूरत रेलवे स्टेशन पर स्वागत व हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।
श्री छोटुभाई पाटील व श्री गणपत भंसाली ने वंदे भारत ट्रेन का किया सूरत रेलवे स्टेशन पर स्वागत व हरी झंडी दिखा कर किया रवाना————————————-गांधीनगर से वाया अहमदाबाद, बरोड़ा, सूरत होते हुए मुम्बई के लिए संचालित वंदे भारत ट्रेन का शुक्रवार को सूरत रेलवे स्टेशन पर रेलवे के पी सी ए सदस्य श्री छोटुभाई पाटील व वेस्टर्न रेलवे के DRUCC मेम्बर जसोल निवासी व सूरत प्रवासी श्री गणपत भंसाली ने स्वागत किया व हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर श्री पाटील व श्री भंसाली ने वंदे भारत ट्रेन के मैनेजर व सहायक का माल्यार्पण कर सम्मान किया। व सूरत रेलवे के ARM श्री मुकेश कुमार व रेलवे स्टेशन प्रबंधक श्री खटीक का भी सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि वंदे भारत ट्रेन को आज गांधीनगर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating