संघ प्रदेश में आधार (AADHAAR) के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई ने यूटी प्रशासन के साथ समन्वय करके दादरा एवं नगर हवेली स्तरपर कार्यशाला का आयोजन दिनांक :- 18/10/2022 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक कलाकेंद्र (सभागार) सिलवासा में किया गया।
संघ प्रदेश में आधार (AADHAAR) के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई ने यूटी प्रशासन के साथ समन्वय करके दादरा एवं नगर हवेली स्तरपर कार्यशाला का आयोजन दिनांक :- 18/10/2022 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक कलाकेंद्र (सभागार) सिलवासा में किया गया। इस कार्यशाला मे मुख्य अतिथि श्री अमोदकुमार जी (उप-महानिर्देशक UIDAI HQ) तथा श्री विकास आनंद जी (माननीय प्रशासक के सलाहकार दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव) एवं अतिथि विशेष गण श्री सौरभ कुमार तिवारी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, DBT) और श्री सुमनेश जोषी जी (उप-महानिर्देशक UIDAI RO Mumbai) उपस्थित रहे।श्री अमोद कुमार (भा.प्र.से- 1995) (उप-महानिर्देशक UIDAI HQ), ने आधार प्रमाणीकरण के महत्व और यूटी डीएनएच और डीडी में इसके बढ़ते उपयोग पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधार ही व्यक्ति की पहचान का आधार है। उन्होंने आधार प्रमाणीकरण का फेस ऑथ फीचर भी पेश किया एवं श्री विकास आनंद (भा.प्र.से) प्रशासक के सलाहकार ( डीएनएच और डीडी) ने UIDAI के अंतर्गत विविध जानकारी एवं उपयोग को साझा किया।विशेष तौर पर श्री सुमनेश जोषी, उप महानिर्देशक, यूआईडीएआई) क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई ने आगे कहा की “आधार ने भारत में एक डिजिटल क्रांति लाई है और दुनिया के कई देश भी इस तकनीक को अपनाने के इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम उभरती हुई नई नई तकनीक के साथ डेटा संचालित अर्थव्यवस्था बन गए हैं।श्री सौरभ तिवारी, (संयुक्त सचिव डीबीटी) ने आधार से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण मिशन की सुविधा के बारे में बात की।श्री राजेश कुमार गुप्ता (यूआईडीएआई आरओ मुंबई के निदेशक) ने आधार में दस्तावेज़ अद्यतन की आवश्यकता पर जानकारी दी और उन्होंने नामांकन और अपडेट इको सिस्टम में नई पहल के बारे में बात की।उप समाहर्ता दादरा एवं नगर हवेली चार्मी पारेख जी ने दादरा एवं नगर हवली मे चल रहे UIDAI के अंतर्गत विविध कार्यों से जुड़ी माहिती से अवगत कराया एवं भविष्य में ज्यादा से ज्यादा आधार अंतर्गत कार्यों को प्रदेश मे लिया जाएगा उस पर विशेष ध्यान देंगे यह आश्वशन दिया। यह कार्यशाला में सभी सचिव, सयुक्त सचिव, निर्देशको एवं सभी कार्यालय के प्रमुख भी उपस्थित रहे। सभी पत्रकार एवं मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे और यह कार्यशाला का सफलता पूर्वक समापन हुआ।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating