सिलवासा में जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021- 22 का हुआ पुरस्कार वितरण ।
सिलवासा में जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021- 22 का हुआ पुरस्कार वितरणभौतिक संसाधनों एवं शरीर की स्वच्छता के साथ ही सोच की स्वच्छता भी अत्यंत आवश्यक है – जिला समाहर्ता डॉ. राकेश मिन्हाससिलवासा, 30 जून। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन दीव तथा लक्ष्यद्वीप के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व में तथा शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक के मार्गदर्शन में सिलवासा में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021- 22 का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिलवासा के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अंग्रेजी माध्यम, टोकरखाडा के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दादरा नगर हवेली के समाहर्ता डॉ. राकेश मिन्हास मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत बी. पाटील, शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा विभाग, दानह जिला पंचायत जयेश भंडारी, शिक्षा अधिकारी (खेल) गौरांग एच. वोरा, शिक्षा अधिकारी एवं स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के स्टेट नोडल ऑफिसर राजेंद्र मोहिले, अनिल भोया तथा अन्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।समाहर्ता डॉ. राकेश मिन्हास ने सभी जिला स्तरीय विजेता स्कूलों के छात्रों, शिक्षकों एवं आचार्यगण को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 की ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देते हुए उन्हें बधाई दी।अपने संबोधन में डॉ. मिन्हास ने शरीर की स्वच्छता एवं विद्यालय के भौतिक संसाधनों की स्वच्छता के साथ ही सोच की स्वच्छता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सोच से स्वच्छ दृष्टिकोण विकसित होता है, हमारी कार्यप्रणाली में शुचिता आती है। स्वच्छ सोच से स्वच्छ समाज, स्वच्छ देश की परिकल्पना की जा सकती है। इसकी शुरुआत परिवार और विद्यालय से होनी चाहिए। इसके लिए छात्रों को उनके शिक्षक से ज्यादा कोई भी प्रेरित नहीं कर सकता। हमारे शिक्षक हमारे आदर्श होते थे। हम अपने शिक्षकों जैसा बनना चाहते थे। शिक्षक अपने अंदर परंपराओं को संजोते हैं। वे विद्यार्थियों के आवेगों को समेटते हैं, स्वच्छ सोच की संस्कृति को संभालते हैं।कार्यक्रम में दादरा एवं नगर हवेली के सभी सरकारी, निजी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राइमरी, अपर प्राइमरी, सेकेंडरी तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में से कुल 27 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 दिया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए। ओवरऑल कैटेगरी में 8 विद्यालयों को ये पुरस्कार दिए गए। जबकि बिहेवियर चेंज एंड कैपेसिटी, कोविड-19 प्रिपेयर्डनेश एंड रिस्पांस, हैंड वॉशिंग विद सोप स्कोर, ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस, टॉयलेट्स तथा वाटर जैसे सब कैटेगरी के अंतर्गत 19 विद्यालयों को जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया गया। जिले के कुल 27 विद्यालयों को पुरस्कार दिए गए।उल्लेखनीय है की स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का उद्देश्य उन स्कूलों को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने स्वच्छ विद्यालय अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह स्कूलों में स्वच्छता के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने का एक सफल प्रयास है।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating