भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बेठक 2 और 3 जुलाई को तेलंगाना राज्य में आयोजित होने जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बेठक 2 और 3 जुलाई को तेलंगाना राज्य में आयोजित होने जा रही है।इस बेठक में भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल और प्रदेश की माननीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमती विजया राहटकर जी कल हैदराबाद पहुँचे थे, हवाई अड्डे पर तेलंगाना प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीओ द्वारा दोनो नेताओ का गर्मजोशी से पुष्पगुच्छ से स्वागत सत्कार किया गया।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व तेलंगाना के “कोमाराम भीम आसिफ़ाबाद” ज़िला में वहा के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीगण के साथ संगठनात्मक संवाद करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई है अतः आज श्री दीपेश टंडेल अपने प्रवास के प्रथम कार्यक्रम के लिए उतरी तेलंगाना के “कोमाराम भीम आसिफ़ाबाद” ज़िला की विधानसभा क्षेत्रमें पहुँचे।बल्लम पल्ली रेल्वे स्टेशन पर क्षेत्र के पुर्व विधानसभा के प्रत्याशी श्री आत्माराम नायक एवं ज़िला भाजपा के महामंत्री श्री जी.एस.निवास द्वारा उनका स्वागत किया गया।तत्पश्चात् वेह ज़िला की विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यक्रम के लिए पहुँचे श्री दीपेश टंडेल जी का कोमाराम भीम आसिफ़ाबाद ज़िला के ज़िला अध्यक्ष श्री ड़ो.कोटापल्ली श्रीनिवास, ज़िला भाजपा प्रभारी जे.श्रिकांत, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आत्माराम नायक,ज़िला महामंत्री आत्माराम गॉड,विजय कुमार, ज़िला महिला मोर्चा की अध्यक्षा के.वी.वामदाना और महिला मोर्चा की टीम एवं युवा मोर्चा की टीम द्वारा आदर सत्कार किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र की कनविनर एस.लक्ष्मी भी उपस्थित रही।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating