केशव बटाक ने डाकोर में माछी समाज के आराध्य देव और कुलगुरू का लिया आशीर्वाद,की लोक मंगल की कामना।
केशव बटाक ने डाकोर में माछी समाज के आराध्य देव और कुलगुरू का लिया आशीर्वाद,की लोक मंगल की कामना* एनआरआई ग्रुप,लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने माछी समाज के प्रसिद्ध उपासना तीर्थ डाकोर पहुँच कर माछी समाज के आराध्य देव भगवान श्री सत्य नारायण के दर्शन किए। श्री सत्य नारायण देव की पूजा करते हुए केशव बटाक ने माछी समाज पर कृपादृष्टि बनाये रखने एवं दमण-दीव-दानह सहित समग्र देश की खुशहाली और तरक्की की मंगलकामनाएँ कीं। इस दौरान केशव बटाक ने डाकोर श्री सत्य नारायण मंदिर में माछी समाज के कुलगुरू महंथ गोपाल दास महाराज जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कुलगुरू गोपाल दास जी महाराज ने केशव बटाक से दमणवासियों का कुशलक्षेम जान कर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी लोगों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating