दिनांक 10/12/2022 को प्रशासन आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे पंचायत के सरपंच, उप सरपंच और सदस्य भी उपस्थित रहे।

Views: 314
1 0

Read Time:2 Minute, 9 Second

दादरा एंव नगर हवेली एंव दमन एंव दीव के आदरणीय प्रशासक महोदयजी के दिशा निर्देश अनुसार राजस्व विभाग द्वारा खानवेल सब डिवीज़न के दपाड़ा पटेलाद में “प्रशासन आपके द्वार” सरकारी प्राथमिक केंद्र शाला, दपाड़ा मे दपाड़ा पंचायत के लोगो को प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए दिनांक 10/12/2022 को प्रशासन आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे पंचायत के सरपंच, उप सरपंच और सदस्य भी उपस्थित रहे।इस शिविर में राजस्व विभाग, सर्वे एवं बंदोबस्त विभाग, जिल्ला पंचायत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, रेड क्रॉस विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, खाध एवं आपूर्ती विभाग, चुनाव विभाग, विदयुत विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, सड़क परिवहन विभाग, DNH & DD SC/ST/OBC & Minorites Financial and Development Corporation Limited, आधार कार्ड डाक विभाग खानवेल, बैंक ऑफ बड़ोदा खानवेल एवं ई-स्टेम्प विभाग के द्वारा विभिन्न प्रशासनिक सेवाएं प्रदान की गई जिसमे लगभग कुल 1500 से ज्यादा लाभार्थियों ने इस शिविर मे उपस्थित रहके लाभ लिया।उपरोक्त शिविर मे दादरा एंव नगर हवेली प्रशासन के विभिन्न विभाग के कुल 1621 आवेदन स्वीकार किए गए जिसमे 1074 आवेदन ऑफलाइन (offline) स्वीकृती कर 694 तथा 494 आवेदन ऑनलाइन (online) के माध्यम से स्वीकृती कर 458 लाभार्थीयों को सफलता पूर्वक स्थल पर सेवाएं प्रदान की गई।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like