पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध आग्नेयास्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी पश्चिम टीम व पुलिस थाना झंवर की संयुक्त कार्यवाही, हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर छुटा आरोपी अवैध पिस्टलसहित गिरफ्तार।

Views: 845
1 0

Read Time:5 Minute, 26 Second

पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध आग्नेयास्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी पश्चिम टीम व पुलिस थाना झंवर की संयुक्त कार्यवाही, हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर छुटा आरोपी अवैध पिस्टलसहित गिरफ्तार।पुलिस आयुक्त महोदय श्रीमान् रविदत्त गौड़ एवं पुलिस उपायुक्त महोदय, जोधपुर पश्चिम श्री गौरव यादव द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय श्री हरफुलसिंह एवं एसीपी वृत बोरानाडा श्री जयप्रकाश अटल के निकट सुपरविजन में जिला जोधपुर पश्चिम के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध आग्नेयास्त्रों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी टीम द्वारा थाना झंवर की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त वाजिद अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई। कार्यवाही पुलिस:-पुलिस मुख्यालय एवं मन् डीसीपी पश्चिम द्वारा जोधपुर शहर में अवैध आग्नेयास्त्रों के विरूद्ध कार्यवाही के विशेष निर्देश दिये गये थे। जिस पर मुखबिरों को सक्रिय कर अवैध हथियार रखने वालें वांछित अपराधियों के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट हासिल कर निगरानी रखी गई ।दिनांक 04.03.2023 को डीएसटी, जिला जोधपुर पश्चिम प्रभारी श्री मनोज कुमार उनि ने ईत्तला दी कि कानि. फरसाराम 2480 को जरिये खास मुखबिर इत्तला मिली हैं कि एक व्यक्ति गंगाणा रोड पर दीपसिंह के कटर के पास खड़ा हैं, जिसके पास देशी पिस्टल हैं, जो किसी बड़ी वारदात की फिराक में घुम रहा हैं।जिस पर थानाधिकारी झंवर श्रीमती परमेश्वरी उनि के नेतृत्व में पुलिस टीम व डीएसटी टीम के सहयोग से अभियुक्त वाजिद अली पुत्र जावेद अली जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी हाथीराम का ओडा पुलिस थाना सदर बाजार जोधपुर पूर्व हाल फिरोज खान कॉलोनी, सूथला पुलिस थाना प्रतापनगर जोधपुर पश्चिम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई।उक्त अभियुक्त पूर्व में पुलिस थाना महामंदिर में हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है जो वर्तमान में जमानत पर है जो कि जोधपुर शहर में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के उदेश्श्य से गंगाणा रोड पर घुम रहा था, जिसको डीएसटी टीम पश्चिम व पुलिस थाना झंवर टीम द्वारा आरोपी के नापाक मंसूबो पर पानी फेरते हुए किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने से पूर्व ही अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियार खरीद-फरोख्त के संबंध में अनुसंधान जारी है।गिरफ्तारशुदा मुल्जिम ::-वाजिद अली पुत्र जावेद अली जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी हाथीराम का ओडा पुलिस थाना सदर बाजार जोधपुर पूर्व हाल फिरोज खान कॉलोनी, सूथला पुलिस थाना प्रतापनगर जोधपुर पश्चिमकार्यवाही में शामिल पुलिस टीम :-• डीएसटी पश्चिम टीम:-(1) श्री मनोज कुमार उनि, प्रभारी डीएसटी पश्चिम, (2) श्री प्रेम चौधरी हैड कानि. 989, साईबर सैल, पश्चिम,श्री दिनेश कानि. 2467,( 4 ) श्री सुनिल कानि. 2348,(5) श्री सुरेश कानि. 2327,(6) श्री बलवीर कानि. 2077,(7) श्री फरसाराम कानि. 2480,• थाना झंवर टीम:-(1) श्रीमती परमेश्वरी उनि. थानाधिकारी,( 2 ) श्री महेन्द्रसिंह कानि 694(3) श्री प्रतापाराम कानि 1888,श्री रामनिवास कानि. 2354,( 5 ) श्री अशोक कुमार कानि. 2412,(6) श्री कमलेश कानि. 2498,पुलिस उपायुक्त, जिला जोधपुर पश्चिम |

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like