नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी आधार पर अतिरिक्त ठहराव।
नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी आधार पर अतिरिक्त ठहराव*नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 22 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक निम्नलिखित ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी आधार पर अतिरिक्त ठहराव दिया जायेगा:- 1. 25 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 19051 वलसाड – मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 15.35/15.40 बजे होगा। 2. 27 मार्च से 3 अप्रैल, 2023 तक प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 19052 मुजफ्फरपुर – वलसाड एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 11.55/12.00 बजे होगा। 3. 22 मार्च से 3 अप्रैल, 2023 तक प्रस्थान करने वाली की ट्रेन संख्या 19045 सूरत – छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 02.35/02.40 बजे होगा। 4. 22 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 19046 छपरा – सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 22.45/22.50 बजे होगा।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating