पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने वडोदरा मंडल के प्रतापनगर-अलीराजपुर-खंडाला-जोबट रेल खंड का किया निरीक्षण।
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने वडोदरा मंडल के प्रतापनगर-अलीराजपुर-खंडाला-जोबट रेल खंड का किया निरीक्षण**फोटो कैप्शन: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र वडोदरा मंडल के प्रतापनगर-अलीराजपुर-खंडाला-जोबट रेल खंड के निरीक्षण के दृश्य। इसमें जोबट, खंडाला, अलीराजपुर, डभोई और विश्वामित्री स्टेशनों का निरीक्षण भी शामिल था।* पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने वडोदरा मंडल के प्रतापनगर-अलीराजपुर-खंडाला-जोबट रेल खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री मिश्र ने संरक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यों, इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी कार्य, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, कर्मचारियों की सुविधाओं और खंड पर अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक के साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष, वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और मंडल के शाखा अधिकारी मौजूद थे।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने छोटा उदेपुर-अलीराजपुर खंड के विद्युतीकृत खंड का निरीक्षण किया जो हाल ही में पूरा हुआ है। उन्होंने अलीराजपुर से खंडाला खंड में चल रहे नई लाइन कार्य की प्रगति का जायजा लिया, जो पूरा होने वाला है। महाप्रबंधक ने खंडाला से धार के बीच तेजी से जारी निर्माण कार्य की समीक्षा भी की। श्री ठाकुर ने आगे बताया कि महाप्रबंधक श्री मिश्र ने जोबट, खंडाला, अलीराजपुर, डभोई और विश्वामित्री स्टेशनों का निरीक्षण किया। विश्वामित्री स्टेशन पर उन्होंने कवच के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री जीतेंद्र सिंह ने उन्हें मंडल के विकास कार्यों और योजनाओं से अवगत कराया। श्री मिश्र ने संबंधित अधिकारियों के साथ मंडल में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के साथ-साथ विचाराधीन प्रस्तावों की विस्तार से समीक्षा की और चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यों और परियोजनाओं को निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया ताकि स्थानीय निवासियों को इन बुनियादी कार्यों से अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating