7 मई की जामनगर वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस अहमदाबाद तक जाएगी।
7 मई की जामनगर वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस अहमदाबाद तक जाएगी।वडोदरा मंडल में अहमदाबाद खेड़ा रोड और कनीज स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज नं 699 पर मैंटेनेंस कार्य के लिए इंजीन्यरिंग ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते राजकोट मंडल से होकर जाने वाली जामनगर- वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द रहेगी। राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम श्री सुनील कुमार मीना के अनुसार 7 मई, 2023 को ट्रेन नं 22960 जामनगर वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, जामनगर स्टेशन से रवाना होकर अहमदाबाद स्टेशन तक जाएगी। इस तरह यह ट्रेन अहमदाबाद- वडोदरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।रेल यात्रियों से निवेदन है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबंधित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating