07 मई 2023 को पश्चिम रेलवे चलायेगी वडोदरा – अहमदाबाद परीक्षा स्पेशल ट्रेन।
07 मई 2023 को पश्चिम रेलवे चलायेगी वडोदरा – अहमदाबाद परीक्षा स्पेशल ट्रेन।गुजरात पंचायत सेवा सेलेक्शन बोर्ड गुजरात द्वारा 7 मई, 2023 (रविवार) को विभिन्न स्थानों पर “ग्राम पंचायत सचिव”(तलाटी कम मंत्री) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 7 मई, 2023 को पश्चिम रेलवे द्वारा वडोदरा और अहमदाबाद के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है:-ट्रेन संख्या 09187/09388 वडोदरा-अहमदाबाद-वडोदरा परीक्षा स्पेशल (2 फेरे) ट्रेन संख्या 09187 वडोदरा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन वड़ोदरा से प्रातः 07:50 बजे चलकर 09:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 09188 अहमदाबाद-वडोदरा परीक्षा स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 15:20 बजे चलकर 17:20 बजे वडोदरा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन मणिनगर, बारेजड़ी, महेमदाबाद खेड़ारोड, नडियाद एवं आणंद स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित रहेंगे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating