*श्री परमेश्वर फुंकवाल ने पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर का पदभार ग्रहण किया।
*श्री परमेश्वर फुंकवाल ने पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर का पदभार ग्रहण किया*श्री परमेश्वर फुंकवाल ने हाल ही में पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर का पदभार ग्रहण किया है। आप भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसई) के 1988 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। इससे पहले आप पश्चिम रेलवे में मुख्य ट्रैक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। श्री फुंकवाल ने रेलवे में उप मुख्य इंजीनियर, अहमदाबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक, अहमदाबाद रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और राजकोट मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जैसे कई प्रमुख और विविध पदों पर कार्य किया है। आपने आरडीएसओ लखनऊ में निदेशक और कार्यकारी निदेशक के रूप में ट्रैक एंड ब्रिज रिसर्च में भी कार्य किया है। आपके योगदान के अंतर्गत अल्ट्रासोनिक रेल परीक्षण तकनीक और रेल वेल्डिंग का अपग्रेडेशन शामिल है। आपने भारी एक्सल लोड की शुरूआत तथा ट्रैक और पुलों पर उनके प्रभावों की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपके पास एचआर कार्यों में व्यापक अनुभव है और भारतीय रेलवे (आईआर) में भर्ती के लिए कई ऑनलाइन परीक्षाओ को आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री फुंकवाल ने एसजीएसआईटीएस इंदौर से सिविल इंजीनियरिंग में स्वर्ण पदक के साथ स्नातक और आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में एम टेक पूर्ण किया। आपने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में पर्यावरण, ट्रैक और ब्रिज इंजीनियरिंग पर कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं तथा बीजिंग (चीन), कैलगरी (कनाडा) और नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने पत्र प्रस्तुत किए हैं। आपको IHHA, USA द्वारा तकनीकी पत्रों के मूल्यांकन के लिए अंतरराष्ट्रीय समिति में नामित किया गया तथा आपने बीजिंग और नई दिल्ली में आयोजित IHHA सम्मेलनों में तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता की है। आप महाप्रबंधक पुरस्कार, के. सी. सूद मेमोरियल गोल्ड मेडल फॉर बेस्ट रिसर्च पेपर और बेस्ट पेपर अवार्ड ऑफ इंटरनेशनल हैवी हॉल एसोसिएशन (आईएचएचए), यूएसए पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। आपने विभिन्न प्रशिक्षण और अध्ययन कार्यों के लिए स्वीडन, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, चीन, कनाडा, मलेशिया, सिंगापुर और इटली का दौरा किया है, रेल सेवा के दायित्वों के अलावा साहित्य में भी आपकी गहरी रुचि है और आपकी कविताएँ समकालीन हिंदी साहित्यिक पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती हैं।
Average Rating