वरेदिया एवं नबीपुर स्टेशनों के बीच मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।

Views: 284
1 0

Read Time:3 Minute, 13 Second

वरेदिया एवं नबीपुर स्टेशनों के बीच मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी* वरेदिया एवं नबीपुर स्टेशनों के बीच पुल संख्या 514 के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए साढ़े चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक रविवार, 11 जून, 2023 को अप एवं डाउन लाइनों पर 12.30 बजे से तथा सोमवार, 12 जून, 2023 को 10.25 बजे से लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त एवं रेगुलेट किया जाएगा।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:आंशिक रूप से निरस्त होने वाली ट्रेनें:1. 12 जून, 2023 की ट्रेन संख्या 22953 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात एक्सप्रेस भरूच एवं अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।2. 11 एवं 12 जून, 2023 की ट्रेन संख्या 09161 वलसाड-वडोदरा पैसेंजर स्पेशल, भरूच एवं वडोदरा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।3. 11 एवं 12 जून, 2023 की ट्रेन संख्या 09162 वडोदरा-वलसाड पैसेंजर स्पेशल वडोदरा एवं भरूच के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।4. 12 जून, 2023 की ट्रेन संख्या 19034 अहमदाबाद-वलसाड एक्सप्रेस अहमदाबाद एवं वडोदरा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।रेगुलेट होने वाली ट्रेनें1. 11 जून, 2023 की ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।2. 10 जून, 2023 की ट्रेन संख्या 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को 1 घंटा 45 मिनेट रेगुलेट किया जाएगा।3. 11 जून, 2023 की ट्रेन संख्या 14807 भगत की कोठी-दादर एक्सप्रेस को 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।4. 11 जून, 2023 की ट्रेन संख्या 12656 पुरट्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल-अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस को 20 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि कृपया उपर्युक्त परिवर्तनों को ध्यान में रख कर यात्रा करें।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like