परम पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से एवं प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशन में प्रेक्षावाहिनी वापी तथा सह आयोजक श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा और महिला पतंजलि योग समिति वापी के सयुक्त प्रयास द्वारा, आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

Views: 388
1 0

Read Time:3 Minute, 0 Second

परम पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से एवं प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशन में प्रेक्षावाहिनी वापी तथा सह आयोजक श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा और महिला पतंजलि योग समिति वापी के सयुक्त प्रयास द्वारा, आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।प्रेक्षा प्रशिक्षिका द्वारा उपस्थित योग साधक सभा का स्वागत अभिवादन,प्रेक्षावाहिनी की बहनों ने प्रेक्षा गीत का संगान किया।प्रेक्षा प्रशिक्षिका ने कहा – योग को प्रेशर में नही पेशन के साथ खुशी से इंजॉय करते हुए करना चाहिए। योग के लाभ को केवल शरीर तक सीमित न रखें,योग से मन के विचार, निर्मल व्यवहार ,सकारात्मक सोच भी बढ़ाये।प्रेक्षाध्यान आचार्य महाप्रज्ञ का मानवता के लिए वरदान है , इस वरदान को हम हमारे आचरण में लाएं।प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती चन्दा दुग्गड़ ने योगिक क्रियाए, आसन,ज्योतिकेन्द्र प्रेक्षा, प्राणायाम, संकल्प व मंगल भावना का प्रयोग करवाया।पतंजलि राज्य कार्य कारिनी श्रीमती शीला बहन ने आंतरराष्ट्रय योग प्रोटोकॉल , सूक्ष्म क्रियाएं, आदि सुन्दर प्रयोग करवाए तथा सभी को नियमित प्रयोग करने की  प्ररेणा दी । आगंतुक पतंजलि महिला योग समिति बहनों का स्वागत व साहित्य द्वारा सम्मान तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया। महिला मण्डल मंत्री श्रीमति सुनीता गुलगुलिया एंड टीम,प्रेक्षावाहिनी वापी मेंबर्स,तेयुप वापी के अध्यक्ष श्री मुकेश वागरेचा एंड टीम, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री विमल झाबक एंड टीम, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती वनिता मेहता एंड टीम की सराहनीय उपस्थिति। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था की गई।70 साधकों के साथ योग अभ्यास करते हुए ऐसे कार्यक्रम पुनः करने की माग की |कार्यक्रम का संचालन प्रेक्षावाहिनी संवाहक श्रीमती चन्दा दुग्गड़ ने किया।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like