5 जुलाई की राजकोट – सिकंदराबाद एक्सप्रेस राजकोट से ढाई घंटा देरी से चलेगी।
पश्चिम रेलवे के वड़ोदरा सूरत रेल खंड के कोसंबा-गोठनगाम स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट क्रमांक 150 अप लाइन पर गर्डर लॉन्चिंग के लिए 05 जुलाई, 2023 (बुधवार) को डाउन इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस इंजीनियरिंग ब्लॉक के चलते राजकोट डिविजन से जाने वाली राजकोट – सिकंदराबाद एक्स्प्रेस को रिशेड्यूल किया जाएगा। राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम श्री सुनील कुमार मीना के अनुसार 05.07.2023 को ट्रेन संख्या 22717 राजकोट-सिकंदराबाद एक्स्प्रेस राजकोट से अपने निर्धारित समय सुबह 05.30 बजे की जगह 2 घंटा 30 मिनट देरी से यानि कि सुबह 08.00 बजे रवाना होगी।रेल यात्रियों से निवेदन है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबन्धित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating