मुंबई सेंट्रल-सूरत फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस 16 जुलाई, 2023 से एलएचबी रेक के साथ चलेगी।

Views: 334
1 0

Read Time:2 Minute, 20 Second

मुंबई सेंट्रल-सूरत फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस 16 जुलाई, 2023 से एलएचबी रेक के साथ चलेगी पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों के यात्रा अनुभव को और अधिक सुखकर बनाने के लिए ट्रेन संख्‍या 12921/12922 मुंबई सेंट्रल-सूरत फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस के पारंपरिक रेक को एलएचबी रेक से बदलने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्‍या 12921/12922 मुंबई सेंट्रल-सूरत फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस 16 जुलाई, 2023 से मुंबई सेंट्रल से तथा 17 जुलाई, 2023 से सूरत से पारंपरिक रेक के बजाय एलएचबी रेक के साथ चलेगी। इस ट्रेन में 21 कोच होंगे जिनमें एसी चेयर कार (आरक्षित), सेकेंड क्‍लास सीटिंग कोच जिनमें 7 कोच आरक्षित होंगे , 1 कोच प्रथम श्रेणी एमएसटी पासधारकों के लिए और 6 कोच अनारक्षित होंगे और सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच जिनमें 1 कोच सामान्य के रूप में चिह्नित किया जाएगा, जबकि 1 कोच द्वितीय श्रेणी एमएसटी पासधारकों के लिए, 1 कोच महिलाओं के लिए और एक कोच द्वितीय श्रेणी एमएसटी महिला पासधारकों के लिए निर्धारित रहेगा । इस बदलाव से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ ही संरक्षा में भी वृद्धि होगी।

इस ट्रेन में एलएचबी रेक की यह सुविधा 16 जुलाई से मुंबई से व 17 जुलाई से सूरत से स्थाई रूप से होगी इससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like