अतुल एवं वलसाड स्टेशनों के बीच पावर ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित।

Views: 321
1 0

Read Time:2 Minute, 1 Second

अतुल एवं वलसाड स्टेशनों के बीच पावर ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित।अतुल एवं वलसाड स्टेशनों के बीच वलसाड सड़क ऊपरी पुल के 36 मीटर कंपोजिट गर्डर की लॉन्चिंग के लिए 24 अगस्त, 2023 को 11.25 बजे से 13.25 बजे तक दो घंटे के पावर ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें निरस्‍त एवं रेगुलेट की जाएंगी।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:निरस्‍त होने वाली ट्रेनें:- 1. ट्रेन संख्या 09154 वलसाड-उमरगाम मेमू2. ट्रेन संख्या 09153 उमरगाम-वलसाड मेमू रेगुलेट होने वाली ट्रेनें:- 1. ट्रेन संख्या 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल को 55 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।2. ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।3. ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस को 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।4. ट्रेन संख्या 22954 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात एक्सप्रेस को 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करते समय कृपया इस परिवर्तन को ध्‍यान में रखें।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like