नव-भारत’ के लिए ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ कानून बनाये मोदी सरकार, भारत को ‘विश्वगुरू’ बनाने के मार्ग की बाधाओं को हटाना जरूरी : केशव बटाक।

Views: 383
1 0

Read Time:3 Minute, 3 Second

नव-भारत’ के लिए ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ कानून बनाये मोदी सरकार, भारत को ‘विश्वगुरू’ बनाने के मार्ग की बाधाओं को हटाना जरूरी : केशव बटाक।* *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को NRI Group London-UK के कन्वीनर केशव बटाक ने पत्र लिख किया अनुरोध* * ‘ *सशक्त और समर्थ भारत’ के भगीरथ प्रयासों में राजनैतिक दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर सहयोग का आह्वान* भारतबंधु केशव बटाक ने ‘नव-भारत’ के लिए ‘ एक राष्ट्र-एक चुनाव’ कानून की वकालत की है। उन्होंने ‘ एक राष्ट्र-एक चुनाव’ कानून को ‘बदलते भारत’ की जरूरत बताया है। एनआरआई ग्रुप, लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में लिखा कि भारत में हर साल-डेढ़ साल में राज्यों के चुनाव होते रहते हैं। इसमें हजारों करोड़ रुपयों का खर्च होता है। लोकसभा और सभी विधान सभाओं के चुनावों को एक साथ कराने से जनता के हजारों करोड़ रूपये बचाये जा सकते हैं। इससे आपके ‘सशक्त और समर्थ भारत’ बनाने के ‘ महा- भगीरथ’ प्रयासों को बल मिलेगा। केशव बटाक ने पीएम मोदी जी को सुझाव देते हुए कहा कि संसद का विशेष सत्र एक सुअवसर है। इसमें ‘ एक राष्ट्र-एक चुनाव’ कानून बनाने की ओर प्रयाण किया जाना चाहिए। केशव बटाक ने सभी राजनैतिक दलों से राष्ट्रहित में ‘ एक राष्ट्र-एक चुनाव’ कानून को संसद में पारित करवाने में सहयोग का आह्वान किया। भारतबंधु केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि पीएम मोदी भारत को विश्वगुरू बनाने के ‘महा-भगीरथ’ प्रयासों में लगे हैं। इसमें सभी भारतीयों का नैतिक सहयोग जरूरी है। मोदी सरकार ब्रिटिश-राज के अनुपयोगी कानूनों को खत्म कर रही है। ‘भारत को 21 वीं सदी के राष्ट्रों का लीडर’ बनाने के पथ पर अग्रसर है। ‘एक राष्ट्र और हर साल चुनाव’ जैसी बाधाएं ‘भारत को विश्वगुरू’ बनाने की महायात्रा में अवरोध हैं। ऐसे ढे़रों अवरोधों को हटा कर ही भारत ‘विकासशील देश’ से ‘विकसित राष्ट्र’ बनने का सफ़र तय कर सकेगा। *लि.* *केशव बटाक* *कन्वीनर, NRI Group, London-UK*

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like