एक्स्प्रेस को वांकानेर स्टेशन पर प्रदान किया जाएगा स्टोपेज।
माननीय सांसद श्री मोहनभाई कुंडारिया 4 सितम्बर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे स्टोपेज का शुभारम्भ। माननीय सांसद श्री मोहनभाई कुंडारिया द्वारा 4 सितम्बर 2023 को वांकानेर स्टेशन पर सुबह 07.00 बजे आयोजित कार्यक्रम में ओखा-देहारादून और देहारादून- ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस ट्रेनों के वांकानेर स्टेशन पर स्टोपेज का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नं 19566 देहारादून- ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस 4 सितम्बर, 2023 से प्रति सोमवार को वांकानेर स्टेशन पर सुबह 07.28 बजे पहुंचेगी और 07.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन नं 19565 ओखा- देहारादून उत्तरांचल एक्सप्रेस 8 सितम्बर, 2023 से प्रति शुक्रवार को वांकानेर स्टेशन पर दोपहर में 15.29 बजे पहुंचेगी और 15.31 बजे प्रस्थान करेगी।विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating