दमण के देवका गांव को पर्यटन मंत्रालय की ओर से सबसे बेहतरीन गांवों की प्रतियोगिता में मिला कांस्य पदक।

Views: 323
1 0

Read Time:3 Minute, 33 Second

दमण, 27 सितंबर, 2023। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद और संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के कुशल नेतृत्व में दमण देवका गांव को पर्यटन मंत्रालय की ओर से सबसे बेहतरीन गांवों की प्रतियोगिता में कांस्य पदक से नवाजा गया है। देवका को 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त 795 आवेदनों में से चुना गया है, जो स्पष्ट रूप से ग्रामीण पर्यटन के मूल्यों और प्रथाओं का सर्वोत्तम प्रदर्शन दर्शाता है। सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ऐसे गांव को सम्मानित करना है जो ग्रामीण पर्यटन स्थल का सबसे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह भारत के गांवों की प्रसिद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्तियों को प्रदर्शित करता है, समुदाय आधारित मूल्यों, वस्तुओं और जीवन शैली को संरक्षित और बढ़ावा देता है। इसी क्रम में यह अपने सभी पहलुओं- आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय में स्थिरता के प्रति गांवों की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देता है। इसका लक्ष्य पर्यटन को सकारात्मक परिवर्तन, ग्रामीण विकास और सामुदायिक कल्याण के चालकों में से एक बनाना है। इसकी औपचारिक घोषणा विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित समारोह में की गई। इस कार्यक्रम के मौके पर पर्यटन मंत्रालय, वन मंत्रालय व यूनाइटेड नेशनल वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर वैश्विक स्तर पर ट्रेवल ऑफ लाइफ प्रमोचन किया गया। इसी के तहत ग्रामीण पर्यटन के सर्वश्रेष्ठ गांवों को भी पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त गांवों को भारत सरकार के विभिन्न पोर्टल/हैंडल / वेबसाइटों पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अगले साल के लिए बेस्ट रूरल होमस्टे प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा भी की गई।गौरतलब है कि, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद और मनानीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के सतत प्रयासों से संघ प्रदेश का नाम पर्यटन के क्षेत्र में न सिर्फ देश अपितु पूरे विश्व में उभरते हुए आ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अप्रैल महीने में देवका स्थित नमो पथ का लोकार्पण किया गया था जिसके बाद देवका पर्यटकों में पसंदीदा पर्यटन स्थल बनते नजर आ रहा है।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like