रेल संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकोट मंडल के 3 कर्मचारियों को डीआरएम ने किया सम्मानित।
रेल संरक्षा (सेफ्टी) में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकोट मंडल के 3 कर्मचारियों को राजकोट मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जून-2023 के महीने में रेल संरक्षा में बेहतरीन कार्य के लिए इन कर्मचारियों को यह अवार्ड दिया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का विवरण इस प्रकार है: श्री शिवशंकर गुर्जर (स्टेशन अधीक्षक खंभालिया), श्री पूरन सिंह गुर्जर (लोको पायलट्स गुड्स- सुरेन्द्रनगर) और श्री चंद्रप्रकाश लाम्बा (स्टेशन मास्टर लखतर) उपरोक्त रेलकर्मियों ने सतर्कता व सजगता से कार्य करते हुए संभावित रेल हादसा रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है जिसमें गाड़ियों में असामान्य झटका नोटिस करना, ब्रेक ब्लॉक जाम नोटिस करना, इत्यादि घटनाएँ शामिल हैं। इनके सतर्क होने के कारण संभावित दुर्घटनाएँ होने से बच गयी ।इस अवसर पर राजकोट मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गोविंद प्रसाद सैनी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एन आर मीना एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री मनीष मेहता उपस्थित थे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating