शिबू सोरेन के हनुमान Champai Soren अपने बेटे बाबूलाल सोरेन समेत सैकड़ों समर्थकों संग BJP Jharkhand में शामिल हुए।
माटी, बेटी, रोटी” की सुरक्षा, परिवारवादी ताकतों से झारखंड को मुक्ति दिलाने का संकल्प लेते हुए कोल्हान टाइगर,आदरणीय शिबू सोरेन के हनुमान Champai Soren अपने बेटे बाबूलाल सोरेन समेत सैकड़ों समर्थकों संग BJP Jharkhand में शामिल हुए। पार्टी के शीर्ष नेताओं की जगह प्रदेश चुनाव प्रभारी Shivraj Singh Chouhan , सह प्रभारी Himanta Biswa Sarma , प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi, Arjun Munda , केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth की मौजूदगी रही।’ टाइगर अकेले ही चलता है’ की तर्ज पर चंपाई दा अकेले भाजपा में शामिल हुए.कोई विधायक साथ नहीं आया, यहां तक कि झामुमो से निष्कासित बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम को भी भाजपा ने आज शामिल नहीं कराया.ऐसे में अब कोल्हान विजय का पार्टी के सपने का क्या होगा, यह सवाल भी चर्चा में आने लगा.भाजपा ने उन्हें केवल आदिवासियों के लिए नहीं, बल्कि पूरी झारखण्ड की सेवा करने वाला सक्षम नेता कहा है साथ ही झामुमो-कांग्रेस पर वंशवाद और भ्रष्टाचार में लिप्त होने और कभी भी किसी कर्मठ आदिवासी या गरीब को सम्मान नहीं दे पाने का आरोप लगाया है.पार्टी को विश्वास है कि आगामी चुनाव में झामुमो-कांग्रेस का खात्मा करते हुए वह प्रचंड जीत दर्ज करने वाली है ।
Average Rating