महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने की पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला के नक्सल परिदृश्य की समीक्षा बैठक।

Views: 184
0 0

Read Time:7 Minute, 37 Second

आज दिनांक-08.12.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा स्थित सभागर में श्री अनुराग गुप्ता भा०पु० से०, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक, सी०आर०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, द०छो० प्रक्षेत्र, रॉची, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड राँची पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा, पुलिस उप-महानिरीक्षक (परिचालन), सी०आर०पी०एफ० चाईबासा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं समादेष्टा, सी०आर०पी०एफ० 134/197/174 एवं कोबरा बटालियन 209 से चाईबासा जिला अन्तर्गत नक्सल परिदृश्य से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में वामपंथी उग्रवाद के सम्पूर्ण उन्मूलन हेतु व्यापक रूप से समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में भा०क०पा० (माओवादी) के विरूद्ध कारगर अभियान एवं भविष्य के कार्ययोजना तथा माओवादी घटनाओं की रोकथाम हेतु निम्नांकित सख्त निर्देश दिये :-1. आम नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निराकरण करने एवं पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय हेतु मुण्डा, मानकी, पत्रकार एवं ग्रामीणों से सम्पर्क स्थापित कर आम जनता की परेशानियों को सुनने एवं त्वरित कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निर्देशित किया गया है तथा आम जनता के लिये पुलिस सर्वसुलभ रहे। साथ ही महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरूद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।2. लम्बे समय से एक स्थान पर पदस्थापित मुंशी, गार्ड तथा पुलिस निरीक्षक/अनमुंडल पुलिस पदाधिकारी के प्रवाचक / अंगरक्षक समय-समय पर स्थानांतरण करने हेतु निर्देश दिया गया।3. नक्सलियों की गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु नक्सलियों को आवश्यक सामाग्री एवं सहयोग कराने वाले एवं आपूर्तिकर्ता को चिन्हित करते हुए उनपर विधि-सम्मत् आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।4. सभी थाना प्रभारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को नक्सल दस्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं डॉक्यूमेंटेशन कर अपने सभी अधिनस्थ पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों अपने स्तर से “Know your Enemy एवं Know your Friends” के सिद्धांत का पालन करते हुए नक्सली समर्थक, पुलिस के समर्थक एवं अन्य प्रकार के समर्थक को वर्गीकृत कर अपेक्षित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।5. पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिलन्तर्गत नक्सल हिंसा मे मृत आम नागरिक के आश्रितों को समुचित झारखण्ड सरकार की योजना के अन्तर्गत समुचित लाभ उपलब्ध कराने।हेतु तत्परता से कार्य करने और सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निष्पादित कराने हेतु सभी थाना प्रभारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।6. सभी थाना प्रभारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के दुर्दात नक्सल दस्ता को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुरस्कार उद्घोषणा प्राथमिकता पर करने हेतु निर्देशित किया गया।7. सभी महत्वपूर्ण काण्डों का अनुसंधान थाना प्रभारी स्वयं ग्रहण करेंगे। इसका अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित थाना प्रभारी के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।8. घोर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही घोर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के लिए डिजिटल/ऑडियों विजिबल (एल०ई०डी० स्क्रीन) / प्रोजेक्टर इत्यादि का उपयोग करते हुए वृहत स्तर पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।9. महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान और सरेंडर पॉलिसी को और प्रभावी बनाते हुए इसका व्यपाक प्रचार-प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया।इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड रॉची के साथ श्री साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, सी०आ०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, श्री अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक, द०छो० प्रक्षेत्र, राँची, श्री अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड रॉची, श्री इन्द्रजीत महथा पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), झारखण्ड, रॉची, श्री कार्तिक एस०, पुलिस उप-महानिरीक्षक विशेष शाखा झारखण्ड राँची, श्री मनोज रतन चौथे, पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा, श्री जयदीप केशरी, पुलिस उप-महानिरीक्षक, सी०आर०पी०एफ० जमशेदपुर अतिरिक्त प्रभार पुलिस उप-महानिरीक्षक (परिचालन), सी०आर०पी०एफ० चाईबासा, सहित सी०आर०पी०एफ० के सभी समादेष्टा, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like