सरल प्रजापति का गुजरात अंडर-23 वन डे प्रतियोगिता के लिए चयन।

Views: 236
0 0

Read Time:2 Minute, 27 Second

सरल गुजरात का अनुभवी खिलाड़ी जो टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाएगा। ( क्रिकेट कोच भगू पटेल ) बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आंतर राज्य अंडर 23 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आग़ाज़ दिनांक 15 दिसंबर 2024 से होने जा रहा है जिसमे दमण के युवा हरफनमौला खिलाड़ी सरल प्रजापति अपना प्रतिनिधित्व गुजरात टिम से करेंगे। गुजरात अपना पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश के सामने बड़ौदा के रिलायंस स्टेडियम भिड़ेगा। गुजरात टिम अपने और मुक़ाबले हैदराबाद, त्रिपुरा, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और पॉंडिचेरी जैसी टीमों से होगा। सरल के चयन उनके कोच भगू पटेल ने खुशी जताई है और सरल को शुभकामना दी है और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सरल एक बहुत ही बढ़िया बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हरफनमौला खिलाड़ी है जो गुजरात टिम से अंडर 14,16,19,23,25 जैसे सभी आयु वर्ग के प्रतियोगिता में गुजरात टिम से खेल चुका है, सरल के पास ZCA और NCA जैसे कैम्प से लेकर क्रिकेट का एक बड़ा अनुभव है जिसके चलते सरल गुजरात टिम के एक भरोसेमंद खिलाड़ी है और सरल अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन करके गुजरात टीम को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा और गुजरात क्रिकेट असोसिएशन ने सरल के ऊपर भरोसा जताया है उसपर सरल खरा उतरेगा जिसपर मुझे पूरा विश्वास है। क्रिकेट कोच भगू पटेल ने आगे बताया है की सरल बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है जिसे देखकर दमण के बाकी क्रिकेटरों को सरल से सीख लेनी चाहिए। सरल के चयन पर सरल से उनके परिवार उनके चाहनेवाले और पूरे दमण की क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like