सिलवासा के HDFC बैंक के फर्जीवाड़ मे 2 गिरफ्तार।
मुख्य आरोपी और एक बैंकर आरोपी को जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में पकड़ लिया गया है, जिसमें एच.डी.एफ.सी. बैंक में जाली बैंक खाता खोलकर 89 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया था।अपराध का संक्षिप्त विवरणःएक व्यक्ति के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी कि उसने धोखाधड़ी से एच.डी.एफ.सी. बैंक, सिलवासा में शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति (77% विकलांगता) के नाम पर चालू बैंक खाता खोला और इसका निजी उपयोग किया। यह रीपोर्ट के संदर्भ मे धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए आईपीसी की धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471 के तहत सिलवासा पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया और इस केस की तफतीश क्राइम ब्रांच, सिलवासा को सौपी गई।जाँच पडतालः-जांच के दौरान जुलाई-2022 से जुलाई-2023 तक उक्त बैंक खाते में 89 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए। आरोपी व्यक्ति ने खाता खोलने के फार्म में विकलांग लड़के के स्थान पर अपने हस्ताक्षर किए थे तथा उक्त बैंक खाते के संचालन के लिए अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी लिंक किया था। आरोपी शत्रुंजय लोगों को धोखा देकर मर्चेंट/चालू बैंक खाता खुलवाता था और अपना मोबाइल नंबर और मेल आईडी उससे जोड़ देता था, ताकि वह धोखाधड़ी से खोले गए चालू बैंक खातों में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से राशि जमा कर सके और फिर उक्त राशि को अपने निजी उपयोग में ले सके। वर्तमान मामले में एच.डी.एफ.सी. बैंक के चालू बैंक खाता खोलने में शामिल पूर्व बैंकर को भी उक्त जाली चालू बैंक खाता खोलने में उनकी संलिप्तता पाई गई।इसके अलावा, मुख्य आरोपी शत्रुंजय के घर से भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद हुआ है, जिससे पता चलता है कि वह इसी तरह के जालसाजी के मामले में शामिल है।अभियुक्त का विवरण:-1) शत्रुंजय निवासीः सिलवासा ।2) राकेश (बैंकर) निवासीः- सिलवासा।बरामदगी:-1) 124 नंग QR कोड स्कैनर डिस्प्ले2) 60 नंग अलग अलग बैंक के एटीएम कार्ड/क्रेडिट कार्ड3) 21 नंग बैंक के चेक बुक4) 08 नंग बैंक पासबुक5) रबर स्टैम्प (a) Deputy Engineer, Village Panchayat D.&.N.H. Silvassa (b) District Supply Officer, Faizabad (U.P.) (c) Different Industries and Pvt. Ltd. companies.6) सरकारी विभागों जैसे कि ममलतदार, सिलवासा दादरा नगर हवेली, VBCH, सिलवासा दादरा नगर हवेली के नाम पर प्रमाण पत्रों के रफ़ ड्राफ्ट प्रारूप।7) 14 अलग-अलग मतदाता पहचान संख्या वाले मतदाता पहचान पत्र।8) 12 नंग सिम कार्ड।9) 02 मोबाइल फोन।10) अलग-अलग व्यक्तियों के खाली चेक ।11) विभिन्न निजी कंपनियों के लेटरहेड।
Average Rating